
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही हैं। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो रही है। आज, शुक्रवार, 12 जनवरी को आए भूकंप के मामलों में ग्रीस (Greece) में आया भूकंप भी शामिल है। ग्रीस में यह भूकंप पलाइओचोरा (Palaióchora) से 83 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और रिकार स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर आया।
भूकंप की कितनी रही गहराई?
ग्रीस में पलाइओचोरा के पास आए आज आए भूकंप की गहराई 29.9 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
ग्रीस में पलाइओचोरा के पास आए आज आए भूकंप से नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि लोगों ने भूकंप का झटका ज़रूर महसूस किया।
चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें- भारतीय मूल की जज ने की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर की सुनवाई