विदेश

चीन में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

China Earthquake: चीन में आज भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Earthquake in Greece

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, सोमवार, 22 जनवरी को आए भूकंपों की लिस्ट में चीन (China) में आया भूकंप भी शामिल है। चीन में यह भूकंप अक्सू (Aksu) से 117 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज सुबह 10 बजकर 03 मिनट रहा। चीन की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार चीन में आज आए भूकंप की गहराई 27.9 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

चीन में आज आए भूकंप का झटका भूकंप प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने महसूस किया। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- चीन में भीषण भूस्खलन, 47 लोग हुए दफन

Published on:
22 Jan 2024 12:11 pm
Also Read
View All