विदेश

Earthquake: इंडोनेशिया में 5.1 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती

Indonesia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा जगजाहिर है। आज इंडोनेशिया में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है और यह बात जगजाहिर है। दुनिया में कहीं न कही हर दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी दिन में कई बार। कई देशों में तो अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) ऐसे ही देशों में से एक है। आज, मंगलवार, 22 अक्टूबर को इंडोनेशिया में भूकंप का एक और मामला सामने आया। यह भूकंप तुआल (Tual) से 265 किलोमीटर वेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 8 बजकर 06 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इसकी पुष्टि की।

नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी हुए रूस के लिए रवाना, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Updated on:
22 Oct 2024 12:57 pm
Published on:
22 Oct 2024 11:09 am