विदेश

इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आज भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2024, 3:41 PM IST
earthquake_richter_scale.jpg
Earthquake in japan

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) उन्हीं देशों में से एक है जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। आज, शनिवार, 3 फरवरी को इंडोनेशिया में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। इंडोनेशिया के टोबेलो (Tobelo) से 134 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में आज भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। यह भूकंप भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप की गहराई 63 किलोमीटर रही।




झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- माउंट एवरेस्ट दिखता है कितना भव्य और कमाल का, देखें 360 डिग्री वीडियो

Published on: