ताइवान के कोस्ट गार्ड के मुताबिक, चीन की दो कोस्ट गार्ड नौकाएं शनिवार को उसके पूर्वी समुद्री इलाके में गश्त कर रही थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद ताइवान ने भी अपने जहाजों को निगरानी के लिए भेज दिया। ताइवान का कहना है कि चीन इस तरह की गतिविधियों के जरिए उस इलाके में अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है, जहां उसका कोई अधिकार नहीं है।