विदेश

न्यूज़ीलैंड में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

New Zealand Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच आज न्यूज़ीलैण्ड में भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Earthquake in Greece

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में हो रहा इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा और यह बात जगजाहिर है। आज भी दुनियाभर में अब तक कई भूकंप आ चुके हैं और इनमेंन्यूज़ीलैंड (New Zealand) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, मंगलवार, 16 जनवरी को जल्द सुबह 3 बजकर 26 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 34.8 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। केर्माडेक आइलैंड्स पर ज़्यादा आबादी भी नहीं रहती है और सिर्फ 6 लोग ही रहते हैं।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें-इराक में मोसाद के मुख्यालय पर ईरान ने दागी मिसाइलें, 4 लोगों की मौत

Published on:
16 Jan 2024 01:42 pm
Also Read
View All