विदेश

टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 की तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज टोंगा में फिर भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read

दुनियाभर में हर दिन भूकंप के कई मामले सामने आते हैं और इनमें किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। कुछ देश ऐसे भी होते हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, रविवार, 4 फरवरी को आए भूकंपों में टोंगा (Tonga) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। यह भूकंप टोंगा के नियाफू (Neiafu) शहर से करीब 93 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका तो महसूस हुआ, पर इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चिली के जंगलों में लगी भीषण आग से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 51

Published on:
04 Feb 2024 12:55 pm
Also Read
View All