विदेश

जापान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

Japan Earthquake: भूकंप के मामलों में इजाफा जारी है। इसी इजाफे के बीच जापान में एक बार फिर भूकंप आया है।

less than 1 minute read
Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफे का सिलसिला है। कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते हैं। आज, गुरुवार, 21 मार्च को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप कासुकाबे (Kasukabe) से 4 किलोमीटर ईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। भारतीय समयानुसार जापान में यह भूकंप जल्द सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर आया। जापान की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


भूकंप की कितनी रही गहराई?

जापान में आज कासुकाबे के पास आए इस भूकंप की गहराई 48.3 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप की वजह से लोगों को प्रभावित क्षेत्र में झटका तो महसूस हुआ, पर इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- न्यूज़ीलैंड फिर हुआ मंदी का शिकार, 18 महीने में दूसरी बार

Published on:
21 Mar 2024 02:03 pm
Also Read
View All