विदेश

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.2 तीव्रता

Papua New Guinea Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और हर दिन कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आया।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है और हर दिन इसके कई मामले सामने आ रहे हैं। कहीं न कहीं हर दिन ही एक से ज़्यादा भूकंप रहे हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) भी शामिल है। आज, सोमवार, 9 सितंबर को पापुआ न्यू गिनी में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही। पापुआ न्यू गिनी में यह भूकंप अम्बुन्ति (Ambunti) से 18 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज तड़के सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 61.6 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इसका झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाके में भी लोगों ने महसूस किया।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 1 की मौत और 4 घायल

Updated on:
09 Sept 2024 11:39 am
Published on:
09 Sept 2024 11:33 am