विदेश

इंडोनेशिया के जावा में आया भूकंप, 5.3 रही तीव्रता

Earthquake In Indonesia: दुनियाभर में भूकंप के मामले हर दिन ही देखने को मिलते हैं। हर दिन कहीं न कहीं कई भूकंप आ रहे हैं। आज इंडोनेशिया में भूकंप का मामला एक बार फिर देखने को मिला।

2 min read
Aug 17, 2023
In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

दुनियाभर में पिछले सालभर में काफी तेज़ी से भूकंप के मामले बढ़े हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कई देशों में काफी ज़्यादा भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) भी उन देशों में से है और आज इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का नया मामला सामने आया है। यह भूकंप इंडोनेशिया के जावा (Java) में आया है जो इंडोनेशिया के मुख्य आइलैंड में से एक है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, गुरुवार, 17 अगस्त को सुबह करीब 9 बजकर 58 मिनट पर आया। इस भूकंप की जानकारी लोकल जियोफिज़िक्स एजेंसी ने तो दी ही, साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के जावा में आज आए इस भूकंप की गहराई 58.4 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- त्यौहारी सीज़न के लिए नेपाल को आई भारत की याद, मांगी मदद

नुकसान की पुष्टि नहीं

इंडोनेशिया के जावा में आज आए इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र के लोगों में खलबली तो मच गई। पर इस भूकंप में किसी भी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान से सियासी अखाड़े में जल्द हो सकती है शाहिद अफरीदी की एंट्री, मिल सकता है कैबिनेट मंत्री पद

Published on:
17 Aug 2023 03:18 pm
Also Read
View All