Pakistan Earthquake: भूकंप के मामले दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं बढ़ते मामलों के बीच आज पाकिस्तान में भूकंप का झटका आया।
भूकंप के मामले दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कहीं, हर दिन ही भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, मंगलवार, 19 जनवरी को आए भूकंपों में पाकिस्तान (Pakistan) में आया भूकंप भी शामिल है। पाकिस्तान में आज नुश्की (Nushki) जिले से 67 किलोमीटर वेस्टर्न नॉर्थवेस्ट में भूकंप आया। नुश्की जिला बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में है। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में आज सुबह 6 बजकर 05 मिनट पर भूकंप आया।
कितनी गहराई पर आया भूकंप?
पाकिस्तान में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।
अफगानिस्तान में भी महसूस हुआ झटका
पाकिस्तान में आए इस भूकंप का झटका अफगानिस्तान में भी महसूस हुआ। दरअसल बलूचिस्तान प्रांत पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के पास ही है और इस वजह से बलूचिस्तान में आए भूकंप का असर अफगानिस्तान में भी महसूस किया गया।
नहीं हुआ नुकसान
भूकंप प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास में भी झटका तो महसूस हुआ, पर भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कुछ पुराने घरों और इमारतों की दीवारों में दरारें ज़रूर आ गई।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- पेरिस में तेज़ हुए विरोध प्रदर्शन, फ्रांस के नाटो से अलग होने की उठी मांग