विदेश

Earthquake: साउथईस्ट इंडियन रिज पर आया भूकंप, रिचटर स्केल पर रही 5.5 तीव्रता

Southeast Indian Ridge Earthquake: दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। आज साउथईस्ट इंडियन रिज पर भूकंप का मामला देखने को मिला।
2 min read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में लगातार हो रहा इजाफा जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। आए दिन ही दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से कई ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। इन भूकंपों की लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज, गुरुवार, 10 अक्टूबर को आए भूकंपों में साउथईस्ट इंडियन रिज (Southeast Indian Ridge) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी साउथईस्ट इंडियन रिज पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथईस्ट इंडियन रिज एक मिड ओशन रिज है, जो साउथ इंडियन ओशन में स्थित है।

कितनी रही गहराई?

साउथईस्ट इंडियन रिज पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

साउथईस्ट इंडियन रिज पर आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सुनामी का खतरा नहीं

साउथईस्ट इंडियन रिज की पानी से करीबी ज़रूर है, पर आज आए इस भूकंप की वजह से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

चिंता की बात है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लाओस में की साधुओं और धर्मगुरुओं से मुलाकात, लिया आशीर्वाद



Updated on:
10 Oct 2024 05:03 pm
Published on:
10 Oct 2024 05:03 pm