17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होर्मुज स्ट्रेट में समुदी बारूदी सुरंग से टकराया 20 लाख बैरल से ज़्यादा कच्चा तेल ले जा रहा सुपरटैंकर जहाज, हुआ जोर का धमाका

Strait of Hormuz Update: होर्मुज स्ट्रेट में एक और सुपरटैंकर जहाज आज समुदी बारूदी सुरंग का शिकार बन गया है, जिसकी जानकारी आईआरजीसी ने दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 17, 2026

Supertanker explodes in Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग का शिकार बना सुपरटैंकर जहाज (Photo -@RoyaNewsEnglish)

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को अवैध तरीके से पार करने की कोशिश कर रहा एक और जहाज आज समुदी बारूदी सुरंग का शिकार बन गया है। ईरान (Iran) की आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने इस बारे में जानकारी दी कि आज सुबह एक प्रतिबंधित रास्ते से गुज़र रहा सुपरटैंकर जहाज समुदी बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके बाद उसमें जोर का धमाका हुआ।

20 लाख बैरल से ज़्यादा कच्चा तेल ले जा रहा था सुपरटैंकर जहाज

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अनुसार जो जहाज आज होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर फटा, वो 20 लाख बैरल से ज़्यादा कच्चा तेल ले जा रहा था। आईआरजीसी ने बताया कि इस जहाज़ ने अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद करके प्रतिबंधित रास्ते से गुज़रने की कोशिश की और इसी दौरान वो समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिसके बाद इंजन रूम में एक जोर का धमाका हुआ और यह जहाज पूरी तरह से बेकार हो गया।

शुक्रवार को भी सामने आया था ऐसा ही मामला

शुक्रवार को भी एक तेल के जहाज के होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने का मामला सामने आया था। वो जहाज भी अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद करके प्रतिबंधित रास्ते से गुज़रने की कोशिश कर रहा था और उसी दौरान फट गया।

ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए किया यह काम

सुपरटैंकर जहाज ने ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद किए, जिससे वो ट्रैक न हो सके। हालांकि समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने की वजह से वो सफलतापूर्वक होर्मुज स्ट्रेट से गुज़र नहीं पाया।

ईरान ने पहले ही दी थी चेतावनी

ईरान ने पहले ही ऐसा होने की चेतावनी दी थी। ईरान की सेना के समन्वय उप-प्रमुख हबीबुल्लाह सय्यारी (Habibollah Sayyari), जो ईरानी नेवी के रियर एडमिरल भी हैं, ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी देते हुए कहा, "होर्मुज स्ट्रेट बंद है और अगर इस जलमार्ग से किसी ने भी बिना समन्वय के गुज़रने की कोशिश की, तो सही नहीं होगा। उसे इसकी कीमत चुकानी होगी और वो देखेगा कि उसके साथ क्या होता है।"