विदेश

Earthquake: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, कांप उठी धरती

New Zealand Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर भूकंप आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 10:47 AM IST
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं हर दिन ही एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं। आज, शनिवार, 21 सितंबर को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। केर्माडेक आइलैंड्स पर अक्सर ही भूकंप आते हैं। भारतीय समयानुसार केर्माडेक आइलैंड्स पर आज सुबह 8 बजकर 02 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि न्यूज़ीलैंड की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


कांप उठी धरती, नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से धरती कांप उठी और प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी झटका महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढोत्तरी है गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढोत्तरी गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम शख्स चिल्लाया ‘अल्लाह-हू-अकबर’ और चाकू घोंपकर कर दी एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार