विदेश

टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.8 की तीव्रता

Tonga Earthquake: टोंगा में आज एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
earthquake_scale.jpg
Earthquake in Guam

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिल रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। पर दुनिया के कुछ देशों में तो समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। इन देशों में टोंगा (Tonga) का नाम भी शामिल है। टोंगा में आज, गुरुवार, 18 जनवरी को एक बार फिर भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रही। यह भूकंप टोंगा के होमा (Houma) से 111 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आए इस भूकंप की गहराई 155 किलोमीटर रही।



नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से नुकसान नहीं हुआ है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के हमले का जवाब देने की तैयारी में ईरान, युद्ध की बढ़ी संभावना

Published on:
18 Jan 2024 02:15 pm