13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर दागे आत्मघाती ड्रोन्स, अमेरिकी सेना ने नाकाम किया हमला

US Downs Iranian Drones: अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही डील हो सकती है, जिसकी पुष्टि दोनों देशों की तरफ से हो गई है। इसी बीच अब एक बार फिर अमेरिकी सेना ने ईरानी आत्मघाती ड्रोन्स को मार गिराया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jun 13, 2026

US downs Iranian drones

अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरानी आत्मघाती ड्रोन्स (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच जल्द ही डील हो सकती है। दोनों देशों की तरफ से इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। यह डील स्विट्रज़रलैंड (Switzerland) के जिनेवा (Geneva) में होने की संभावना है। इसी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने का ऐलान करते हुए सभी हमलों पर रोक लगा दी है। इसी बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरानी हमले को नाकाम कर दिया है।

अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के ड्रोन्स

अमेरिकी सेना की CENTCOM यूनिट ने जानकारी दी कि उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर दागे गए ईरानी आत्मघाती ड्रोन्स को मार गिराया है। CENTCOM के अनुसार ईरान की सेना ने जहाजों पर कई ड्रोन्स दागे, लेकिन अमेरिकी सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया।

फिर किया ऐलान…खुला हुआ है होर्मुज स्ट्रेट, क्या है सच?

CENTCOM ने अपनी पोस्ट में फिर से होर्मुज स्ट्रेट के सभी जहाजों की आवाजाही के लिए खुला होने का ऐलान किया है। हालांकि ईरान की तरफ से साफ किया जा चुका है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद है और जब तक दोनों देशों के बीच डील नहीं हो जाती, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद ही रहेगा। ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमांड ने पिछले कुछ दिन में हुए अमेरिकी हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला लिया। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी कि इस रणनीतिक जलमार्ग को सभी प्रकार के जहाजों जिनमें तेल टैंकर और वाणिज्यिक पोत भी शामिल हैं, के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है और अगर कोई भी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने की कोशिश करेगा तो उसे निशाना बनाया जाएगा।

डील होने के बाद ही हटेगी अमेरिकी नाकेबंदी

ट्रंप के अनुसार जब तक ईरान और अमेरिका के बीच डील नहीं होती, तब तक होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी भी नहीं हटेगी। डील होने के बाद अमेरिकी नेवी होर्मुज स्ट्रेट को छोड़कर देश लौट जाएगी और साथ ही नाकेबंदी भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से पहले की तरह सामान्य तौर पर खुल जाएगा। हालांकि ईरान की तरफ से जहाजों की आवाजाही के लिए नए नियम बनाए जाने की संभावना है।