Southern East Pacific Rise Earthquake: आज साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में जोर का भूकंप आया।
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। आज, शुक्रवार, 23 फरवरी को आए भूकंपों में साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ (Southern East Pacific Rise) में आया भूकंप भी शामिल है। साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 रही। भारतीय समयानुसार साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आज सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर जोर का भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आए भूकंप की गहराई?
साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आज आए इस भूकंप की गहराई 2 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।
सुनामी का नहीं है खतरा
साउथर्न ईस्ट पैसिफिक राइज़ में आया भूकंप काफी जोर का था और इसकी गहराई भी ज़्यादा नहीं थी, पर इसके बावजूद सुनामी का खतरा नहीं है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब देगा भारतीयों को फ्री वीज़ा, पर्यटन में होगा ज़बरदस्त फायदा