विदेश

Earthquake: चीन में भूकंप से थर्राई धरती, लोगों को हुई टेंशन

China Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज चीन में भूकंप से धरती थर्रा उठी।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में ही भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं एक दिन में भूकंप के एक से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। आज, मंगलवार, 17 सितंबर को आए भूकंपों में चीन (China) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। चीन में यह भूकंप उरुमकी (Ürümqi) से 41 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप जल्द दोपहर 2 बजकर 03 मिनट पर आया। चीन की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार चीन में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


लोगों को हुई टेंशन

चीन में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। इससे कुछ देर के लिए लोगों को टेंशन हो गई। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- 7 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी, 8 लोगों की मौत



Updated on:
17 Sept 2024 04:28 pm
Published on:
17 Sept 2024 04:27 pm