विदेश

मैक्वेरी आइलैंड पर 5.7 तीव्रता के भूकंप से थर्राई धरती

Earthquake On Macquarie Island: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज मैक्वेरी आइलैंड पर भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read

दुनियाभर में भूकंप (Earthquake) के मामले बढ़ रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, गुरुवार, 19 दिसंबर को आए भूकंपों में मैक्वेरी आइलैंड (Macquarie Island) पर आया भूकंप भी शामिल है, जो वेस्ट में आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर आया। राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है।

कितनी रही मैक्वेरी आइलैंड पर आए भूकंप की गहराई?

मैक्वेरी आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


थर्राई धरती पर नहीं हुआ नुकसान

मैक्वेरी आइलैंड पर भूकंप की वजह से धरती थर्रा उठी। हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- इस देश ने दिया दुनिया को बड़ा तोहफा, कैंसर वैक्सीन बनाने का किया दावा

गंभीर विषय है भूकंप के मामलों में वृद्धि

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी और 17 दिसंबर को वानूआतू (Vanuatu) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- 15 साल की बच्ची ने स्कूल में की ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत



Also Read
View All

अगली खबर