कैंसर (Cancer) दुनिया में सबसे घातक बीमारियों में से एक है, जिसके कई वैरिएंट्स हैं। दुनियाभर में कई लोग कैंसर से पीड़ित हैं और हर साल कई लोग कैंसर के खिलाफ जंग हार जाते हैं। कैंसर का इलाज काफी लंबा और खर्चीला होता है। अब तक कैंसर के लिए कोई वैक्सीन (Cancer Vaccine) उपलब्ध नहीं थी, पर अब इस घातक बीमारी से बचाने वाली वैक्सीन बन गई है। रूस (Russia) ने इस वैक्सीन को बनाने का दावा किया है।