अमेरिका (United States Of America) को दुनिया का सबसे विकसित देश माना जाता है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी अमेरिका की ही है। दुनिया की कई बड़ी ग्लोबल कंपनियाँ भी मुख्य रूप से अमेरिका बेस्ड ही हैं। अमेरिका को लैंड ऑफ अपॉर्च्युनिटी भी कहा जाता है। पर इन सब खूबियों के बावजूद अमेरिका एक बेहद ही गंभीर समस्या से जूझ रहा है और उस समस्या का नाम हैं गन वॉयलेंस (Gun Violence)। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी होती रहती हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। लेकिन गोलीबारी की इन घटनाओं के बारे में सबसे ज़्यादा चिंताजनक बात है कि स्कूली बच्चे (School Kids) भी इससे सुरक्षित नहीं हैं। गन वॉयलेंस के कहर से अमेरिकी स्कूली बच्चे भी अछूते नहीं रहे हैं।