पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद (Terrorism) अब एक बड़ी समस्या बन चुका है। जिस पाकिस्तान में लंबे समय तक आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया और पनपने में मदद की गई, वो पाकिस्तान अब खुद भी आतंकवाद के दलदल में फंस चुका है। पाकिस्तान में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। जनता तो आतंकी हमलों का शिकार बनती है ही, पाकिस्तान की सेना और पुलिस भी आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है। समय-समय पर पाकिस्तान में आतंकी सेना और पुलिस को निशाना बनाते हैं। आज, मंगलवार, 17 दिसंबर को आतंकियों ने पुलिस को निशाना बनाया। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के शांगला (Shangla) जिले में चकेसर (Chakesar) तहसील के गुननगर (Gunangar) इलाके में स्थित एक पुलिस चौकी पर आज जल्द सुबह कुछ आतंकियों ने हमला किया।