14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वानूआतू में 7.3 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, एक की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

Earthquake In Vanuatu: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में वृद्धि किसी से नहीं छिपी है और कई जगहों पर आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं। आज वानूआतू में भूकंप आया, जिसने तबाही मचा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Dec 2024, 12:30 PM IST

Earthquake

भूकंप (Earthquake) के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा और कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप के झटके आते हैं। ऐसे देशों में वानूआतू (Vanuatu) भी शामिल है। आज, मंगलवार, 17 दिसंबर को वानूआतू में एक बार फिर भूकंप (Earthquake In Vanuatu) आया और वो भी काफी तेज़। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 रही और यह वानूआतू में पोर्ट विला (Port Vila) से 30 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी वानूआतू में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही वानूआतू में आएभूकंप की गहराई?

वानूआतू में आज आए इस भूकंप की गहराई 57.1 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी पुष्टि की।


भूकंप ने मचाई तबाही

वानूआतू में आज आए इस भूकंप ने तबाही मचा दी। झटका इतना जोर था कि प्रभावित इलाके के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। कई लोग इस वजह से अपने-अपने घरों से बाहर भाग निकले। भूकंप की वजह से कई घर और इमारतें ढह गए। इतना ही नहीं, भूकंप की वजह से अमेरिकी दूतावास की बिल्डिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा। ऐसे में अमेरिका को इसे बंद करने का फैसला लेना पड़ा। फ्रेंच दूतावास की बिल्डिंग को भी इस भूकंप की वजह से नुकसान पहुंचा। भूकंप की वजह से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड के मामले भी देखने को मिले। इस भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई और साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। भूकंप इतना जोर का था कि कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी करनी पड़ी थी। हालांकि अब सुनामी का खतरा टल गया है।


यह भी पढ़ें- इस देश में बिना वीज़ा जा सकेंगे भारतीय, अगले साल से शुरू होगी सर्विस

भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- नेतन्याहू और ट्रंप की हुई फोन पर बात, थर-थर कांप रहा ईरान!