विदेश

Earthquake: टोंगा में 5.6 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठी धरती, लोगों को हुई टेंशन

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज टोंगा में भूकंप से धरती थर्रा उठी।

less than 1 minute read
earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कमी होने की जगह इजाफा हो रहा है। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में टोंगा (Tonga) भी है। आज, मंगलवार, 19 नवंबर को आए भूकंपों में टोंगा में फिर आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही। टोंगा में आज आया भूकंप होमा (Houma) से 50 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में यह भूकंप आज सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


थर्रा उठी धरती, लोगों को हुई टेंशन

टोंगा में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में धरती थर्रा उठी। इससे लोगों को टेंशन हो गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और अमेरिकी राष्टपति जो बाइडन की हुई मुलाकात, जताई खुशी

Published on:
19 Nov 2024 12:27 pm
Also Read
View All