विदेश

“यह मुश्किल समय है” क्यों कहा Elon Musk ने ऐसा, वर्क फ्रॉम होम पर लिया बड़ा फैसला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के कर्मंचारियों को पहला ईमेल भेजा है। क्या कहा इस ईमेल में एलन ने? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2022, 4:25 PM IST
elon_musk_twitter.jpg
Elon Musk on Twitter

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को जब से दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीदा है, तभी से यह लगातार सुर्खियों में है। चाहे टॉप मैनेजमेंट के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छुट्टी करना हो, या वैरिफिकेशन ब्लू चेकमार्क के लिए 8 डॉलर मासिक शुल्क तय करना। इसके अलावा भी कई वजहों से अक्सर ही ट्विटर सुर्खियों में छाया रहता है। हाल ही में एलन ने ट्विटर के कर्मचारियों को पहला ईमेल भेजा है।


क्या कहा ईमेल में?

ब्लूमबर्ग (Bloomberg) के अनुसार अपने ईमेल में एलन ने ट्विटर कर्मचारियों में कहा, "यह एक मुश्किल समय है और आगे भी रह सकता है। ऐसे में मैसेज को जानबूझकर सहज बनाने से कोई फायदा नहीं है। इकोनॉमिक स्थिति को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम की अनुमति अब नहीं दी जाएगी और सभी कर्मचारियों को हर हफ्ते 40 घंटे ऑफिस आना ही होगा। आगे की राह मुश्किल है और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की ज़रुरत पड़ेगी।"

इसके अलावा एलन ने एक अन्य ईमेल में ट्विटर कर्मचारियों को कंपनी की आधी रेवेन्यू के लिए सब्सक्रिप्शन अकाउंट्स को इसमें लाने की बात भी कही।

Published on: