31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Twitter पर लॉन्च हुआ नया फीचर, Elon Musk ने कुछ घंटों में ही किया यह अंजाम

Twitter Official Tag: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कल शाम ही एक नया फीचर रोलआउट किया था। पर अगर आप इसे आज देखना चाहेंगे, तो ऐसा नहीं हो पाएगा। पर क्यों? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2022, 3:20 PM IST

elon_musk-twitter.jpg

Elon Musk on Twitter

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) दुनियाभर में लोकप्रिय है और पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में भी। हालांकि इसका कारण अलग ही है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ समय पहले ही ट्विटर को खरीद लिया है। इसपर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही हैं। हर दिन ट्विटर के बारे में कुछ नई बातों के बीच अब कुछ नया देखने को मिला है। कल शाम ही ट्विटर ने एक नया फीचर रोलआउट किया है। पर इसमें क्या नया हुआ? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तो नए फीचर्स देखने को मिलते ही रहते हैं। पर इस फीचर जा जो अंजाम हुआ, वो कम ही देखने को मिलता है।

ऑफिशियल टैग फीचर

ट्विटर ने ऑफिशियल टैग (Official Tag) नाम का फीचर कल शाम ही रोलआउट किया था। इस फीचर के ज़रिए ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट्स में नाम के नीचे के नीचे एक ऑफिशियल टैग का सिंबल देखने को मिलता था।


कुछ घंटों में ही हुआ यह अंजाम

इस फीचर के रोलआउट होने के बाद से ही इसकी चर्चा शुरू हो गई थी। सभी यूज़र्स की टाइमलाइन पर आधिकारिक अकाउंट्स के साथ ऑफिशियल टैग सिंबल की जैसे झड़ी लग गई। पर कुछ घंटों बाद ही यह फीचर गायब हो गया। एक यूज़र ने जब इस बारे में ट्वीट किया, तो उसपर ट्विटर के नए मालिक ने जवाब देते हुए कहा, "मैंने इसे मार दिया" (I just killed it)। ट्विटर के नए फीचर को कंपनी के मालिक ने ही कुछ ही घंटों में बंद कर दिया।