
ईरान (Iran) में आज एक धमाके (Explosion) का मामला सामने आया है! हालांकि यह धमाका किसी हमले की वजह से नहीं हुआ! जानकारी के अनुसार धमाका मशहद (Mashad) में हुआ, जो एक पूर्वोत्तर ईरानी शहर है! ईरानी ब्रॉडकास्टिंग चैनल ने इस बारे में जानकारी दी! धमाका एक आवासीय इमारत में हुआ, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया!
ईरानी मीडिया के अनुसार धमाका बहुत ज़्यादा जोर का नहीं था, लेकिन फिर भी उसका असर इतना था कि आवासीय इमारत ध्वस्त हो गई! घटना के बाद फायर फाइटर्स और इमरजेंसी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को वहाँ से निकाला!
ईरानी शहर मशहद में स्थित आवासीय इमारत में हुए इस धमाके की वजह से 2 लोग घायल हो गए! इमरजेंसी टीम ने दोनों घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है! हालांकि दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है!
यह धमाका किस वजह से हुआ, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है! हालांकि बताया जा रहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है! धमाके के पीछे गैस लीक होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता! हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है!
मशहद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है! यह शहर रज़ावी खोरासान (Razavi Khorasan) प्रांत की राजधानी है। यह शहर मुख्य रूप से इमाम रज़ा दरगाह के लिए जाना जाता है, जहाँ बारह इमामों में से आठवें इमाम, अली अल-रिज़ा को दफनाया गया है। यह शिया मुस्लिमों का प्रमुख तीर्थस्थल है। हर साल लाखों मुस्लिम तीर्थयात्री इस स्थान पर जाते हैं! इस्लाम में इसे सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है! मशहद की अर्थव्यवस्था तीर्थयात्रा पर मुख्य रूप से निर्भर करती है। 9वीं शताब्दी में इमाम रज़ा की शहादत के बाद यह स्थल ‘मशहद’ (शहादत स्थल) कहलाया। इससे पहले मशहद एक छोटा सा गांव था, जिसे सनाबाद के नाम से जाना जाता था। इमाम की शहादत के बाद इसका विस्तार हुआ और शिया मुस्लिमों के लिए इसकी अहमियत काफी बढ़ गई!