विदेश

जिसे खिलौना समझ खेलने लगे बच्चे वो निकला विस्फोटक, धमाके में 2 बच्चों की मौत

Explosion In Afghanistan: अफगानिस्तान में बच्चों को गांव में खिलौने जैसी चीज़ मिली और वो उससे खेलने लगे। लेकिन जिसे वो खिलौना समझ रहे थे, वो तो एक विस्फोटक था, जिसने दो बच्चों की जान ले ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 2:47 PM IST
Explosion
Explosion in Afghanistan

दुनिया में ऐसे देश भी हैं जहाँ धमाका होना बड़ी ही सामान्य बात है। ऐसे देशों में समय-समय पर धमाके होते रहते हैं। ये वो देश होते हैं जहाँ आतंकवाद काफी सक्रिय होता है। इन देशों में अफगानिस्तान का नाम भी शामिल है। अफगानिस्तान में अक्सर ही धमाकों के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से अफगानिस्तान में इस तरह के मामलों में कमी हुई है, लेकिन देश में इतने लंबे समय से आतंकवाद रहा है कि उसके निशान अभी भी अफगानिस्तान में हैं जो समय-समय पर अपना असर दिखाते हैं। सोमवार को इसी वजह से अफगानिस्तान में धमाका हो गया।

जिसे खिलौना समझ खेलने लगे बच्चे, वो निकला विस्फोटक

अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में जालरिज जिले के स्नगलख गांव में सोमवार को कुछ बच्चों को एक खिलौने जैसी चीज़ मिली। बच्चों ने उसे उठा लिया और इससे खेलने लगे। लेकिन जिस चीज़ को बच्चे खिलौना समझकर उससे खेल रहे थे, वो दरअसल एक पुराना विस्फोटक था।

धमाके में हुई 2 बच्चों की मौत

बच्चे विस्फोटक को खिलौना समझकर उससे खेलते रहे, लेकिन अचानक से ही उसमें धमाका हो गया। इस धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई। वर्दक प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में सेना की कार्रवाई, 4 खूंखार डाकुओं को दिया ढेर

Updated on:
18 Sep 2024, 2:47 PM IST
Published on: