4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया में सेना की कार्रवाई, 4 खूंखार डाकुओं को दिया ढेर

Nigerian Troops' Action Against Bandits: नाइजीरिया की सेना देश में अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सेना ने 4 डाकुओं को मार गिराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 Sep 2024, 1:22 PM IST

Nigerian troops

Nigerian troops

अफ्रीकी देशों में आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों में पिछले कुछ सालों में काफी इजाफा हुआ है। इस वजह से इन देशों की स्थिति भी काफी खराब रहती हैं। ऐसे में सेना और पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ती है। नाइजीरिया (Nigeria) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। नाइजीरिया में बढ़ते आतंकवाद के चलते सेना देश में अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान का लक्ष्य देश से आतंकवाद के साथ ही आतंकियों का भी सफाया करना है और इसके अलावा अन्य अपराधियों को भी ठिकाने लगाना है। हाल ही में नाइजीरिया की सेना को अपने इस अभियान में कामयाबी भी मिली।

4 खूंखारडाकुओं को किया ढेर

नाइजीरिया की सेना ने देश के कडुना राज्य में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की। सेना को इसमें कामयाबी भी मिली और उन्होंने 4 खूंखार डाकुओं को ढेर कर दिया।

20 बंधकों को छुड़ाया

नाइजीरिया की सेना ने न सिर्फ डाकुओं को मार गिराया, बल्कि उनकी कैद से 20 बंधकों को भी छुड़ाया। नाइजीरिया में अक्सर ही डाकू लोगों से लूटपाट के साथ ही उन्हें बंधक भी बना लेते हैं, लेकिन सेना के अभियान के तहत डाकुओं पर भी गाज गिर रही है।

यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल में हुआ बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत