विदेश

फैसलाबाद बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या पहुंची 20, फैक्ट्री हुई तबाह

Faisalabad Boiler Blast: पाकिस्तान के फैसलाबाद में शुक्रवार को भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने तबाही मचा दी। यह ब्लास्ट एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ और ब्लास्ट की वजह से मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।
2 min read
Nov 22, 2025
Boiler blast in Faisalabad
Boiler blast in Faisalabad, Pakistan (Photo - IANS)

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में फैसलाबाद (Faisalabad) शहर में शुक्रवार को एक भीषण बॉयलर ब्लास्ट हुआ, जिससे हाहाकार मच गया। यह ब्लास्ट शहर के मलिकपुर इलाके में आज एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ, जिसके बाद चीखपुकार मच गई। इस ब्लास्ट में पहले 4-11 लोगों की मौत की सूचना सामने आई थी। बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया और उसके बाद मृतकों की संख्या 17 हो गई। अब मरने वालों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हो गया है।

मरने वालों की संख्या पहुंची 20

फैसलाबाद बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस बात की पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है और ऐसा ही हुआ। मृतकों में ज़्यादातर उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।

7 से ज़्यादा लोग घायल

फैसलाबाद बॉयलर ब्लास्ट में 7 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

फैक्ट्री हुई तबाह

बॉयलर ब्लास्ट इतना भीषण था कि फैसलाबाद के मलिकपुर इलाके में स्थित केमिकल फैक्ट्री पूरी तरह से तबाह हो गई है। ब्लास्ट होते ही फैक्ट्री की छत और दीवारें ढह गईं और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई।

किस वजह से हुआ ब्लास्ट?

मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बॉयलर का दबाव बढ़ने से ब्लास्ट हुआ। कहा जा रहा है कि पुराने बॉयलरों की अनदेखी और रखरखाव की कमी की वजह से ऐसा हुआ। अक्सर ही इस तरह की फैक्ट्रियों में पुराने बॉयलरों को बदला नहीं जाता और न ही उनका रखरखाव किया जाता है, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।

Updated on:
22 Nov 2025 02:28 pm
Published on:
22 Nov 2025 01:24 pm