Hot February: फरवरी में इस महीने की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
क्लाइमेट चेंज का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इस वजह से धरती का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है और गर्मियों के मौसम में गर्मी तो ज़्यादा पढ़ रही है, पर सर्दियों में कई जगहों पर उतनी सर्दी नहीं पड़ रही जितनी पहले पड़ती थी। फरवरी का महीना यूं तो कुछ सर्दभरा रहता है, पर अब फरवरी में भी मौसम का मिज़ाज बदलता दिखाई दे रहा है। फरवरी में अब कई जगहों पर गर्मी महसूस होनी शुरू हो गई है।
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की ओर बढ़ रहा है फरवरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिल सकती है। उनका मानना है कि फरवरी में पहले से ज़्यादा गर्मी पड़ेगी।
किस वजह से बढ़ रही है गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव निर्मित वैश्विक तापन और प्राकृतिक अल नीनो जलवायु पैटर्न दुनिया भर में भूमि और महासागरों पर तापमान बढ़ा रहे हैं। इसी वजह से गर्मी बढ़ रही है।
महीना सबसे छोटा पर मौसम में हो रहा है बदलाव
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार साल का सबसे छोटा महीना फरवरी मौसम में बदलाव को देख रहा है। अभी फरवरी आधे से कुछ ज़्यादा बीत चुका हैपर अभी से ही तापमान में इजाफा महसूस होने लगा है। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि जलवायु चार्ट नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। खास तौर पर समुद्र की सतह के तापमान के लिए, जो उस बिंदु तक बढ़ गया है कि विमौसम वैज्ञानिक यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बदलाव कैसे हो रहा है।
धरती हो रही है गर्म
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार धरती गर्म हो रही है। इसी वजह से समुद्र के तापमान में भी इजाफा हो रहा है, जो जलवायु में गर्मी का सबसे बड़ा भंडार है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहले 2023 में समुद्री सतह के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब 2024 में समुद्री सतह के तापमान में पिछले साल से भी ज़्यादा इजाफा होने की संभावना है।