पिछले 10 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के शांत होने की अभी भी कोई संभावना नज़र नहीं आ रही। रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के खेरसन शहर में हमला किया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को आज 10 महीने पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रूपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी थी। पिछले 10 महीनों में इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही कई लोगों को पानी जान बचाने के लिए देश भी छोड़ना पड़ा। पर लगातार मिल रही अंतर्राष्ट्रीय मदद की वजह से यूक्रेनी सेना डटकर रुसी सेना का सामना कर रही है। यूक्रेन की सेना रुस की सेना को अपने देश के कई हिस्सों से खदेड़ कर उन पर फिर से कब्ज़ा कर चुकी है। इन्हीं में से एक है खेरसन (Kherson) शहर। पर आज एक बार फिर खेरसन पर हमला किया है।
5 लोगों की मौत और 20 घायल
रूस ने आज एक बार फिर खेरसन पर हमला किया है। खेरसन पर पिछले महीने ही यूक्रेनी सेना ने वापस कब्ज़ा बनाया था। युद्ध के बाद कुछ समय के लिए रुसी सेना ने खेरसन पर अपना कब्ज़ा बना लिया था। आज रुसी हमले में खेरसन के 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की निंदा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस के इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। ज़ेलेन्स्की ने रूस के इस हमले को आतंकी घटना बताया है। ज़ेलेन्स्की ने अपने टेलीग्राम (Telegram) चैनल पर लिखते हुए इन हमलों को मिलिट्री एक्शन न बताते हुए लोगों के मन में डर पैदा करने के मकसद से किए जा रहे हमले बताया। ज़ेलेन्स्की ने यह भी कहा कि रूस की सरकार और सेना अपनी ख़ुशी के लिए इन हमलों को अंजाम दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- दुबई में भारतीय ड्राइवर को लगा जैकपॉट, जीते 33 करोड़ रुपये