
Japan Snowfall
जापान (Japan) में इस साल भीषण सर्दी पड़ रही है। पर जापान की सर्दी अपने साथ भारी बर्फबारी भी लेकर आई है। जापान में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस वजह से जापान के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बर्फबारी से जापान में जगह-जगह बर्फ की चादर बिछ गई है और डेली रुटीन के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। जापान की बर्फबारी इतनी खतरनाक है कि इससे अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
कई लोग हुए घायल
रिपोर्ट के अनुसार जापान में बर्फबारी से अब तक 80 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 50 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस बात की जानकारी जापान की फायर एंड डिज़ास्टर एजेंसी ने दी।
10,000 से ज़्यादा घरों में हुई बत्ती गुल
जापान में भारी बर्फबारी का असर पावरग्रिड पर भी पड़ा है। इससे देश में 10,000 से ज़्यादा घरों की बिजली चली गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- दुबई में भारतीय ड्राइवर को लगा जैकपॉट, जीते 33 करोड़ रुपये
कौनसा क्षेत्र है सबसे ज़्यादा प्रभावित?
जापान में बर्फबारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित जापान का नॉर्थ क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। नॉर्थर्न जापान में तेज़ हवाओं के साथ बर्फबारी हो रही है। इससे लोगों के घर और गाड़ियाँ बर्फ से ढँक गए हैं।
ट्रांसपोर्टेशन हुआ प्रभावित
जापान में बर्फबारी का असर ट्रांसपोर्टेशन पर भी पड़ा है। देशभर में फ्लाइट्स और ट्रेन्स के साथ ही बसें भी प्रभावित हुई हैं। इतना ही नहीं, जापान की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी बिगड़ गई है।
और बढ़ सकती है बर्फबारी
जापान के मौसम विभाग ने हाल ही में चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले समय में जापान में बर्फबारी और भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और बिना ज़रूरत के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- US Shooting: मिनेसोटा के शॉपिंग मॉल में शूटआउट, 19 साल के लड़के की मौत
Published on:
24 Dec 2022 05:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
