Flash Floods-Landslides In Indonesia: इंडोनेशिया में बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से हाहाकार मच गया है। इस वजह से 29 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
दुनियाभर के कई देश इस समय मौसम की मार झेल रहे हैं और इस वजह से वहाँ काफी खराब हालात हैं। एशिया के कई देशों में मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी की वजह बनी हुई है। इस वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के मामले भी देखने को मिल रहे हैं जिससे लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है। इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा (North Sumatra) प्रांत के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई और इसी वजह से लैंडस्लाइड्स के मामले भी देखने को मिले। इससे हाहाकार मच गया।
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रांत में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से अब तक 29 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई। आने वाले दिनों में मृतकों का आंकड़ा बढने की भी आशंका जताई जा रही है।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के अनुसार अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रांत में अब तक 67 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रांत में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के कारण 9 लोग लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुमात्रा प्रांत में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की वजह से जान के साथ माल का भी नुकसान हुआ। 400 से ज़्यादा घर, कई पुल और कई सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तबाह हो गए। 7,000 से ज़्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।