Floods In Sichuan: चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ ने कहर मचा रखा है। इस वजह से लोगों की जान पर बन आई है।
मौसम का मिज़ाज समझना आसान नहीं होता। कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। आजकल मौसम कभी भी पलटी मार सकता है और इसमें कई बदलाव भी होते रहते हैं। दुनिया में कहीं भी एक जैसा मौसम मिलना आसान नहीं होता। यहाँ तक कि एक देश में एक जगह अलग मौसम होता है तो दूसरी जगह ठीक उसके विपरीत। कई बार तो मौसम भी ऐसी करवट लेता है जिसके बारे में किसी ने भी सोचा नहीं होता। चीन (China) में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। चीन में कुछ समय पहले तक भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ था। चीन में कई जगहों पर अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पर चीन में कई जगह तेज़ बारिश और बाढ़ का कहर भी देखने को मिल रहा है। चीन में बाढ़ के कहर से सिचुआन (Sichuan) प्रांत का हाल भी खराब है।
बाढ़ से अब तक 7 लोगों की मौत
पिछले कुछ दिन से सिचुआन प्रांत में भारी बारिश देखने को मिल रही है और इस वजह से सिचुआन में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का कहर इतना ज़्यादा है कि लोगों की जान पर बन आई है। चीन की स्टेट मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि बाढ़ की वजह से सिचुआन में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें- पोलैंड ने बेलारूस बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा, भेजेगा 2 हज़ार अतिरिक्त सैनिक
10 से ज़्यादा लोग लापता
सिचुआन प्रांत में बाढ़ की वजह से 10 से ज़्यादा लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है।
कई घरों और बिल्डिंग्स में भरा पानी, यातायात व्यवस्था ठप्प
सिचुआन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई घरों और बिल्डिंग्स में पानी भर गया है। साथ ही कई दुकानों, ऑफिसों और स्कूलों में भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं, बाढ़ की वजह से सिचुआन में यातायात व्यवस्था भी ठप्प हो गई है। लोगों को कहीं भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दूसरी कई मूलभूत ज़रूरतों और सेवाओं पर भी इस बाढ़ का असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- इमरान खान को जेल की सज़ा देकर जज परिवार समेत चला गया लंदन, जानिए वजह