ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से हालात खराब हो रहे हैं। देश में हाहाकार मचा हुआ है और यह स्थिति लोगों की जान पर भी भारी पड़ रही है।
मौसम का मिज़ाज भी बड़ा ही अजीब होता है। कब करवट ले ले, पता ही नहीं चलता। आजकल वैसे भी मौसम अक्सर ही अलग-अलग करवटें लेता रहता है। ऐसा ही कुछ ब्राज़ील (Brazil) में भी देखने को मिल रहा है। ब्राज़ील में आई मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है और कीचड़ धंसने की समस्या भी देखने को मिल रही है। ब्राज़ील के साउथ में रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) राज्य में इस वजह से बुरे हालात पैदा हो गए हैं। इससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।
अब तक 29 लोगों की मौत
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
36 लोग घायल, 10 हज़ार से ज़्यादा विस्थापित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक 36 लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही 10 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित भी हो चुके हैं।
लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़कें हुई जलमग्न
रियो ग्रांडे डो सुल में कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- तुर्की ने बंद किया इज़रायल से हर तरह का व्यापार