विदेश

वियतनाम में बाढ़ से मचा हाहाकार, 8 लोगों की मौत और 3 लापता

विएतनाम में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। इस वजह से 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2025
Floods in Vietnam
Floods in Vietnam (Representational Photo)

एशिया के कई देशों में इस समय मानसून (Monsoon) की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई देशों में जगह-जगह भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। इन देशों में विएतनाम (Vietnam) भी शामिल है। वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में पिछले कुछ दिन में मूसलाधार बारिश होने से कुछ जगहों पर बाढ़ आ गई है। बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का बुरा हाल है।

8 लोगों की मौत

वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में आई बाढ़ की वजह से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकल मीडिया एजेंसी ने इस बारे में जानकारी दी।

3 लोग लापता

बाढ़ की वजह से वियतनाम के डिएन बिएन प्रांत में 3 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

60 घरों को पहुंचा नुकसान, सड़कों पर भरा पानी

बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्र में करीब 60 घरों को नुकसान पहुंचा है। ये घर या तो बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।

कई लोग विस्थापित

विएतनाम में बाढ़ की वजह से कई लोग विस्थापित हो गए हैं। घरों को नुकसान पहुंचने की वजह से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Updated on:
02 Aug 2025 02:29 pm
Published on:
02 Aug 2025 02:29 pm