विदेश

तालाब में गिरी फुटबॉल, उठाने के लिए दोस्त को पुल से लटकाया और फिर…

एक फुटबॉल के तालाब में गिरने पर कुछ दोस्त ने ऐसा काम किया कि उनका एक दोस्त पानी में छपाक से गिर गया। कैसे? आइए नज़र डालते हैं।

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Attempt of getting football goes wrong

दुनियाभर में बच्चे और युवा मनोरंजन के लिए तरह-तरह के खेल खेलते हैं। खेल के दौरान कई बार गेंद या अन्य खेल सामग्री खो जाती है या ऐसी जगह चली जाती है, जहाँ से उसे लाना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें कुछ लड़के फुटबॉल वापस लाने के लिए अपने दोस्त को पुल से लटका देते हैं।

फुटबॉल तालाब में गिरी, दोस्त को पुल से उल्टा लटकाया

वीडियो में चार दोस्त दिखाई देते हैं, जिनकी फुटबॉल खेलते समय नीचे तालाब में गिर जाती है। तालाब बहुत गहरा नहीं होता, लेकिन उसमें पौधे और झाड़ियां उगी होती हैं, जिससे गेंद निकालना आसान नहीं होता। फुटबॉल वापस लाने के लिए तीन दोस्त चौथे दोस्त को पुल से उल्टा लटका देते हैं, ताकि वह नीचे जाकर गेंद उठा सके।

सिर पर गेंद लगी और युवक गिरा पानी में

पुल से लटकाया गया दोस्त फुटबॉल पकड़ लेता है और ऊपर फेंकने की कोशिश करता है। इसी दौरान गेंद ऊपर खड़े एक दोस्त के सिर पर लग जाती है। गेंद लगते ही संतुलन बिगड़ जाता है और दोस्त का पैर पकड़ने वाले लड़के का हाथ छूट जाता है। इसके बाद लटकाया गया युवक सीधे तालाब में गिर जाता है। वहीं गेंद भी दोबारा तालाब में जा गिरती है, और पहले से थोड़ी दूर चली जाती है। इस वीडियो को लोग मज़ेदार और हैरान करने वाला बता रहे हैं। कई यूज़र्स इसे बच्चों की शरारत और दोस्ती का मजेदार उदाहरण भी कह रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर