विदेश

चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग का अब तक नहीं चला पता, एक्सपर्ट का चौंका देने वाला दावा

Former Chinese Foreign Minister Qin Gang Still Missing: चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग, जिन्हें कुछ समय पहले ही उनके पद से हटाया गया है, अभी भी लापता चल रहे हैं। इस बारे में हाल ही में एक एक्सपर्ट ने चौंका देने वाला दावा किया है।

2 min read
Aug 01, 2023
qin_gang_still_missing.jpg
Qin Gang still missing

चीन (China) के पूर्व विदेश मंत्री किन गांग (Qin Gang), जिनका कार्यकाल करीब 7 महीने चला, अब चीन के विदेश मंत्री के पद से हटाए जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी चीन के विदेश मंत्री के पद से छुट्टी हुई है। मगर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के करीबी माने जाने वाले गांग के विदेश मंत्री का पद जाने से भी ज़्यादा जो बात हैरान करती है वो है उनका अब तक पता नहीं चलना। गांग को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से 25 जून को देखा गया था। उसके बाद से ही वह लापता हैं। उन्हें लापता हुए एक महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है पर अभी भी उनका कुछ पता नहीं चला। हाल ही में उनके बारे में एक एक्सपर्ट ने चौंका देने वाला दावा किया है।


किसने और क्या दावा किया?

गांग के बारे में? चीन के पूर्व विदेश मंत्री गांग के बारे में काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन में चीन मामलों के एक्सपर्ट इयान जॉनसन (Ian Johnson) ने चौंका देने वाला दावा किया है। कुछ लोग जहाँ यह कह रहे हैं कि गांग अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से दिख नहीं रहे हैं, वहीं जॉनसन ने इस बारे में चौंका देने वाला बयान दिया है। जॉनसन ने कहा कि गांग का अचानक से गायब हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है। जॉनसन ने इसे एक आम बात बताते हुए कहा कि पहले भी चीन में कई बड़े व्यक्ति गायब हो चुके हैं और उनमें से कई बाद में खुद ही मिल गए। जॉनसन ने कहा कि गांग स्वास्थ्य संबंधित कारणों से गायब नहीं हुए हैं।


यह भी पढ़ें- चीन में तूफानी बारिश से हाल बेहाल, 3 दिन में 11 की मौत और 27 लापता

क्या हो सकती है गांग के गायब होने की वजह?


गांग के लापता होने के बारे में चाइनीज़ सरकार ने अभी किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। पर सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट से उनकी सभी डिटेल्स हटा ली गई है। यह बात सही है कि चीन में पहले भी कई बड़े व्यक्ति गायब हो चुके हैं और गांग का गायब होना भी इसी तरह की घटना बताई जा रही है।

पर कुछ लोग गांग के गायब होने की वजह उनके अफेयर को भी बता रहे हैं। गांग के चीन में जन्मी अमरीकी न्यूज एंकर फू शियाओशियन (Fu Xiaotian) से अफेयर की अफवाह चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किम और फू एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब से किन अमरीका में राजदूत थे। कुछ लोग इसे भी उनके गायब होने की वजह बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को भी उनके गायब होने की वजह बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने फिर बनाया रूस की बिल्डिंग को निशाना, ड्रोन से किया हमला


Published on:
01 Aug 2023 04:16 pm