पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाए। हमें ऐसी स्थिति में दिल्ली और मुंबई पर बम गिराना... पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व हाईकमीश्नर अब्दुल बासित ने विवादित बयान दिया है। बासित ने एक काल्पनिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अमेरिका, पाकिस्तान पर हमला करता है तो पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को भारत के मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों पर बम गिराने चाहिए।
साल 2014 से 2017 तक भारत में राजदूत रहे बासित ने कहा कि अमेरिका और इजरायल पाकिस्तानी मिसाइलों की रेंज से बाहर है। इसलिए भारत पर हमला करना एक अच्छा ऑप्शन है। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के डिबेट शो के दौरान उन्होंने कहा कि जब हम अमेरिका का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, तो हमारे पास भारत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। बासित की धमकी है कि वे बिना सोचे-समझे भारत के दिल दिल्ली और मायानगरी मुंबई पर हमला करेंगे। उन्होंने अपनी गिरी हुई समझ का प्रदर्शन करते हुए कहा कि हम बंबई से दिल्ली तक जहां दिल चाहेगा मिसाइल गिराएंगे, फिर देखी जाएगी।
वहीं, उनके इस बयान पर सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बयान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा सकते हैं। खासकर तब, जब दोनों देश परमाणु ताकत रखते हैं।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने सामने आई है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से कहा कि जो लोग ईरान से इतना प्यार करते हैं, वे वहां चले जाएं। उनके इस बयान को शिया समुदाय के नेताओं ने अपमानजनक और भड़काऊ बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनीर ने रावलपिंडी में शिया समुदाय की एक इफ्तार पार्टी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे किसी को भी, किसी दूसरे देश के लिए अपनी वफादारी की वजह से पाकिस्तान में अफरा-तफरी फैलाने की इजाजत नहीं देंगे।
शिया समुदाय के लोगों ने कहा कि यह बयान उनके देशप्रेम पर संदेह करने जैसा है। उनकी धार्मिक भावनाओं को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।