विदेश

फ्रांस देगा यूक्रेन को 40 क्रूज़ मिसाइलें, रूस के खिलाफ युद्ध में मिलेगी मदद

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को अगले महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे पर अभी भी इसके रुकने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। अब फ्रांस ने एक बार फिर यूक्रेन की मदद का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
scalp_missile.jpg
Scalp Long Range Cruise Missile

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध को अगले महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रुसी सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। इसकी मुख्य वजह यूक्रेन को लगातार मिल रही मदद है। अब फ्रांस (France) ने यूक्रेन की मदद का ऐलान किया है।


फ्रांस देगा यूक्रेन को 40 क्रूज़ मिसाइलें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने यूक्रेन के लिए एक बड़ी मदद का ऐलान किया है। फ्रांस अब तक कई बार यूक्रेन की मदद कर चुका है और अब एक बार फिर फ्रांस ऐसा करने जा रहा है। फ्रांस जल्द ही यूक्रेन को 40 स्कैल्प लॉन्ग रेंज क्रूज़ मिसाइलें देगा। इसके साथ ही फ्रांस सैंकड़ों बम भी यूक्रेन को देगा।


फरवरी में कीव जाएंगे फ्रेंच राष्ट्रपति

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों अगले महीने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को २साल पूरे होने के अवसर पर कीव (Kyiv) जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सीबीआई-ईडी-एनआईए ने मिलाया हाथ, भारतीय भगोड़ों को वापस लाया जाएगा देश

Published on:
17 Jan 2024 10:41 am