विदेश

फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा बयान, यूक्रेन के लिए फ्रांस की मदद नहीं होगी कमज़ोर

France's Support For Ukraine: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन को फ्रांस की तरफ से दी जा रही मदद के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Emmanuel Macron and Volodymyr Zelenskyy

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ यह युद्ध आज, 24 फरवरी 2024 को भी खत्म नहीं हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी। पर अब तक रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जान-माल का नुकसान भी किया है, पर पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं किया है। जिन इलाकों में रूस की सेना ने कब्ज़ा किया था, उनमें से लगभग सभी जगहों से यूक्रेन की सेना ने उन्हें खदेड़ दिया है। इस युद्ध में यूक्रेन के अभी तक टिके रहने की वजह है उसे मिला इंटरनेशनल सपोर्ट। अमेरिका (United States Of America) और फ्रांस (France) समेत कुछ देशों ने यूक्रेन की काफी मदद की। युद्ध को 2 साल होने के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक बड़ा बयान दिया है।


यूक्रेन के लिए फ्रांस की मदद नहीं होगी कमज़ोर

मैक्रों ने फ्रांस की तरफ से यूक्रेन को दी जा रही मदद पर बयान देते हुए कहा कि फ्रांस यूक्रेन की मदद करना जारी रखेगा और इसमें किसी तरह की कोई कमज़ोरी नहीं आएगी।


अमेरिका की तरफ से आगे की मदद में संशय

अमेरिका इस युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है। पर अब यूक्रेन की मदद के लिए नए बजट के बिल को अमेरिकी संसद में मंज़ूरी नहीं मिल पा रही है और इस वजह से न सिर्फ अमेरिका की तरफ से आगे की मदद पर संशय बना हुआ है, बल्कि यूक्रेन को भी युद्ध में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध को 2 साल हुए पूरे, जानिए दो साल में क्या हुआ हाल

Also Read
View All