विदेश

Gangwar In Haiti: हैती में गैंगवॉर, 78 लोगों की हुई मौत

Haiti Gang Clashes: हैती में गैंगवॉर की समस्या बेहद ही गंभीर है और आए दिन ही इसके मामले देखने को मिलते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। अब एक बार फिर गैंगवॉर के चलते हैती में 78 लोगों की मौत हो गई है।

2 min read
May 15, 2026
Gang clashes in Haiti

कैरेबियाई देश हैती (Haiti) में पिछले कई सालों से हिंसा से जूझ रहा है, जिससे देश में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। हैती में हिंसक घटनाओं के मामले समय-समय पर देखने को मिलते हैं। पिछले कई सालों से हैती में कई गैंग्स एक्टिव हैं जो देश में हिंसा फैला रहे हैं। आए दिन ही हैती में गैंगवॉर की घटनाएं सामने आती हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस (Port-au-Prince) के उपनगरों में हाल ही में गैंगवॉर देखने को मिला है। शनिवार से अब तक सिटे सोलेइल (Cité Soleil) और क्रॉइक्स-डेस-बौक्वेट्स (Croix-des-Bouquets) इलाकों में गैंगवॉर की वजह से हाहाकार मचा हुआ है।

78 लोगों की हुई मौत

हैती में गैंगवॉर के चलते शनिवार से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के हैती कार्यालय ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार गैंगवॉर में कई खतरनाक गैंग्स के गैंगस्टर्स शामिल थे। मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और एक छोटी लड़की हैं समेत 10 आम नागरिक शामिल हैं।

66 लोग घायल

हैती में हाल ही में हुए गैंगवॉर में 66 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

5,000 से ज़्यादा लोगों को छोड़ना पड़ा घर

हाल ही में हुए गैंगवॉर की वजह से 5,000 से ज़्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई परिवार अभी भी गैंगवॉर से प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं और जल्द से जल्द वहाँ से निकलना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च और अप्रैल में देश में अलग-अलग जगह हुई गैंगवॉर की घटनाओं की वजह से करीब 8,000 लोग विस्थापित हुए थे।

हिंसा की वजह से बढ़ रही है गरीबी

हैती को सबसे गरीब कैरेबियाई देश माना जाता है, जहाँ पिछले दो वर्षों में तेज़ी से गैंगवॉर बढ़ा है। तेज़ी से बढ़ रही हिंसा की वजह से देश में गरीबी भी बढ़ रही है। हैती में गैंगवॉर ने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इस वजह से व्यापार, परिवहन और कृषि पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एक्सटॉर्शन, अपहरण और लूट के कारण कई व्यवसाय बंद हो रहे हैं, रोजगार घट रहा है और मुद्रास्फीति बढ़ रही है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिससे उनकी आजीविका छिन गई है। कृषि उत्पादन प्रभावित होने से खाद्य असुरक्षा भी बढ़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 मार्च से 11 मई के बीच हैती में अलग-अलग गैंगवॉर की घटनाओं में करीब 305 लोग मारे गए और 277 घायल हुए। इनमें 63 आम नागरिक थे, जिनमें 17 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे। बाकी मारे गए ज़्यादातर गैंगस्टर्स थे।

Also Read
View All