
मैक्सिको (Mexico) में व्यापक रूप से अपराध फैला हुआ है। देश में ड्रग्स की स्मगलिंग बड़े तौर पर होती है जिससे आपराधिक गतिविधियाँ भी बढ़ती हैं। पर इसके अलावा मैक्सिकों में कई गैंग्स भी सक्रिय हैं। मैक्सिको में आए दिन ही अलग-अलग गैंग्स के सदस्यों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। इस वजह से न सिर्फ गैंग्स के सदस्य मारे जाते हैं, बल्कि आम जनता में भी खौफ रहता है। हाल ही में मैक्सिको में गैंगवॉर का एक और मामला सामने आया है।
दो गैंग्स में भीषण मुठभेड़
मैक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो (Guerrero) राज्य में दो विरोधी गैंग्स के बीच मुठभेड़ हो गई जिसने जल्द ही भीषण रूप ले लिया।
12 लोगों की मौत
मैक्सिको के गुएरेरो राज्य में दो विरोधी गैंग्स के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 12 लोगों के मारे जाने की खबर आई है। ये लोग इन दोनों गैंग्स के सदस्य थे।
राष्ट्रपति ने दी जानकारी
मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्राडोर (Andres Manuel Lopez Obrador) ने इस गैंगवॉर की जानकारी दी। साथ ही इसे और इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह से गलत भी बताया।