विदेश

इज़रायल-हमास युद्ध में 69,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत, गाज़ा हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी जानकारी

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास युद्ध में मारे गए फिलिस्तीनियों के बारे में गाज़ा हेल्थ मिनिस्ट्री ने बड़ी जानकारी दी है। इस युद्ध में अब तक कितने फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Nov 09, 2025
Gaza (Photo - Video screenshot)

इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच युद्धविराम चल रहा है, लेकिन समय-समय पर इसका उल्लंघन होता रहता है। युद्धविराम के बाद भी गाज़ा (Gaza) में अब तक करीब 241 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम के तहत हमास ने जीवित इज़रायली बंधकों को रिहा कर दिया है और कई मृत बंधकों के शव भी लौटा दिए हैं। वहीं इज़रायल ने भी करीब 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को आज़ाद कर दिया है। इसी बीच गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने युद्ध में मारे गए फिलिस्तीनियों से जुडी एक बड़ी जानकारी दी है।

69,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी कि 7 अक्टूबर 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 69,000 से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मृतकों का कुल आंकड़ा 69,169 है। इनमें हमास के कई आतंकी भी शामिल हैं।

कितने लोग हुए घायल?

गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार इज़रायल और हमास के बीच चले युद्ध की वजह से 1,70,000 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। कई लोग तो अभी भी लापता हैं।

इज़रायल ने उठाए सवाल

गाज़ा में मृतकों और घायलों के आंकड़े पर इज़रायल ने सवाल उठाए हैं। इज़रायल का कहना है कि गाज़ा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मृतकों और घायलों की संख्या को बढाकर बताया है।

Also Read
View All

अगली खबर