27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इराक के पास अमेरिकी तेल टैंकरों पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की हुई मौत

Iran-US Israel War: ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच युद्ध जारी है। देर रात ईरान ने इराक के पास अमेरिकी तेल टैंकरों को निशाना बनाया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 12, 2026

Iranian attack on oil tankers near Iraq

Iranian attack on oil tankers near Iraq (Photo - Video screenshot)

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 13वां दिन है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि युद्ध में उन्हें जीत हासिल हो चुकी है और अब ईरान में हमला करने जैसा कुछ नहीं बचा। ट्रंप ने इस ओर इशारा किया है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, लेकिन इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अमेरिका और खास तौर पर इज़रायल की तरफ से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है और सिर्फ इज़रायल ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट में जिन-जिन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, उन देशों पर भी हमले कर रहा है। देर रात ईरान ने इराक (Iraq) के पास हमला किया।

तेल टैंकरों को बनाया निशाना

देर रात ईरान ने इराक के तट के पास दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया। उनमें से एक अमेरिकी कंपनी का था। जानकारी के अनुसार इराक के समुद्री इलाके में खोर अल ज़ुबैर पोर्ट के पास एक ईरानी आत्मघाती नाव ने अमेरिका के मालिकाना हक वाले मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' (Safesea Vishnu) पर हमला किया। इसके बाद दोनों तेल टैंकरों में भयानक आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ।

भारतीय नागरिक की हुई मौत

तेल टैंकरों पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वहीं जहाज़ पर सवार बाकी 27 क्रू मेंबर्स और लोगों को बचा लिया गया और दक्षिणी इराकी शहर बसरा ले जाया गया है। कुछ क्रू मेंबर्स को चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है।

इराक ने बंद की बंदरगाहों पर तेल की आवाजाही

इस हमले के बाद इराक ने अपने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर तेल की आवाजाही को बंद कर दिया है। इराक के इस फैसले का असर न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, बल्कि वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी पड़ेगा। युद्ध की वजह से पहले ही ही इराक की तेल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग

US Israel Iran War