
RSF carries out drone air strikes in Sudan (Photo - Washington Post)
सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से चल रहा युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध की वजह से कई हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में अक्सर ही आरएसएफ का आतंक देखने को मिलता है और आए दिन ही आरएसएफ के लड़ाके कहीं न कहीं कत्लेआम मचाते हैं। इस वजह से देश में हालात अभी भी काफी गंभीर हैं। एक बार फिर आरएसएफ ने रमजान के दौरान सूडान में कत्लेआम मचाया है।
सूडान के डॉक्टर्स नेटवर्क ग्रुप ने जानकारी दी कि बुधवार को आरएसएफ ने व्हाइट नाइल (White Nile) राज्य के शुकेरी (Shukeiri) गांव में एक सेकेंडरी स्कूल और एक हेल्थ सेंटर पर ड्रोन से हमला किया। इस हमले से हड़कंप मच गया।
सूडान के व्हाइट नाइल राज्य के शुकेरी गांव में सेकेंडरी स्कूल और हेल्थ सेंटर पर आरएसएफ के ड्रोन से किए हमले में 17 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में छात्राएं, शिक्षक और हेल्थ वर्कर शामिल हैं।
आरएसएफ के इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी चिकित्सकीय शिविर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
Updated on:
12 Mar 2026 01:00 pm
Published on:
12 Mar 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
