विदेश

दुनिया के 32 देशों में एक साथ 16 सितंबर को छुट्टी घोषित, जानिए कारण

September 16 Holidays: इस बार दुनिया के कई देशों में सितंबर में इस वीकएंड के बाद भी लगातार अवकाश का मजा लिया जा सकेगा। ज्यादातर देशों में पांच दिन का कार्यदिवस है और वे लगातार छुटिटयों का आनंद ले सकेंगे। मसलन 14 सितंबर को शुक्रवार, 15 सितंबर को शनिवार और 16 सितंबर को रविवार है। वे शुक्रवार शाम से रविवार तक अवकाश का मजा ले सकेंगे।
3 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 6:50 PM IST
Hoiday Photo
Holiday Photo

September 16 Holidays: इस बार दुनिया के 32 देशों में 16 सितंबर को एक साथ छुट्टी रहेगी। अधिकतर देशों में पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मोत्सव ईद मीलादुन्नबी/ बारा वफात की छुटटी रहेगी तो कई दूसरे देशों में अलग-अलग वजह से अवकाश रहेगा।

एक अनमोल त्योहार

ईद-ए-मीलाद मुसलमानों के लिए एक अनमोल त्योहार है, जो पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म दिन का जश्न मनाते हैं। दुनिया भर से जुटाई गई जानकारी के अनुसार अलग अलग देशों में इसे कई नामों से जाना जाता है। इसे हजरत मुहम्मद का जन्मदिन, नबी दिवस या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है।

16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश

भारत की बात करें तो 16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश ( September 16 Public Holiday ) की घोषणा हो चुकी है। दरअसल इसकी वजह 16 सोमवार सितंबर को ईद ए मीलाद ( Eid e milad ) है। साथ ही 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा जयंती ( Vishwakarma Jayanti ) मनाई जाएगी। दुनिया भर के मुसलमान इस त्योहार को बहुत खुशी के साथ मनाते हैं। 2024 में ईद-ए-मिलाद (मौलिद अल-नबी) की तारीख 16 सितंबर को पड़ेगी।

दिवस का महत्व

ईद-ए-मीलाद बारावफात (Bara wafat ) बहुप्रतीक्षित मुस्लिम त्योहारों में से एक है । यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए खुशियाँ लेकर आता है। दुनिया भर के मुसलमान पैगंबर हजरत मुहम्मद को श्रद्धांजलि देते हैं। त्योहार के दिन, वे नए कपड़े पहनते हैं और विशेष प्रार्थना करने के लिए निकटतम मस्जिदों में जाते हैं। पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म अरब के एक शहर मक्का में हुआ था। माना जाता है कि उनकी शिक्षाएँ समुदाय के लिए बहुत मूल्यवान थीं। मुसलमान पैगंबर हजरत मुहम्मद की महान शिक्षाओं को याद करने और चर्चा करने के लिए बैठकें करेंगे।

मलेशिया में मलेशिया दिवस

मलेशिया दिवस 16 सितंबर को (September 16 Holidays)मनाया जाता है और इसे 'हरि मलेशिया' के नाम से भी जाना जाता है। 16 सितंबर 1963 को, सिंगापुर के पूर्व ब्रिटिश उप निवेश और सबा और सारावाक के पूर्वी मलेशियाई राज्य मलेशियाई फैडरेशन बनाने के लिए मलाया फैडरेशन में शामिल हो गए।

यहां रहेगा ईद मीलादुन्नबी का अवकाश

दुनिया भर से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक ईद मीलादुन्नबी पर कई देशों में अवकाश रहेगा। इस दिन को इन देशों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। बांग्लादेश में ईद मीलादुन्नबी, ब्रुनेई मौलीदुर रसूल, बुर्किना फासो ईद मीलादुन्नबी, अफ्रीकी देश चाड ईद मीलादुन्नबी, कोकोस (कीलिंग ) महाद्वीप, हरी मौलाद नबी,कैट डिलवौयर पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के दिन बाद मौजूद अवकाश, इथोपिया मावलिद पैगंबर साहब का जन्मदिन, फिजी पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन, ज़ाम्बिया पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन, गुयाना यौमे नबी,भारत ईद मीलादुन्नबी बारा वफात, इंडोनेशिया मौलाद नबी मुहम्मद, जापान वृद्ध सम्मान दिवस, जार्डन मावलिद अन्नबी, लीबिया शहीद‌ दिवस, मलेशिया मौलिदुर रसूल, मलेशिया मलेशिया दिवस,माली मावलूद पैगंबर हजरत मुहम्मद जन्म दिवस,मारिटियानिया ऐद अल मौलूद, मोरक्को ऐद अल मौलूद अन्ना बाओई (पैगंबर हजरत मुहम्मद जन्म दिवस), सियेरा लिओनी मीलाद अन‌ नबी, सोमालिया मावलिद‌ नबी और श्री लंका में मीलाद उन नबी मनाने के कारण अवकाश रहेगा।

इन देशों में इसलिए रहेगी छुटटी

दुनिया भर से जुटाई गई जानकारी के अनुसार भारत में तीसरा ओणम, अंगोला में नेशनल हीरोज़ डे, चीन में मध्य शरद ऋतु समारोह,गुटेमाला में बैंक अवकाश,भारत में विश्वकर्मा पूजा,मैक्सिको, निकारागुआ व पपुआ न्यू गिनी में स्वतंत्रता दिवस, सेंट किट्स एंड नेविस में नेशनल हीरोज़ डे,दक्षिण कोरिया में चुसोक (फसल चंद्रमा उत्सव)और स्विट्जरलैंड संघीय उपवास के बाद का दिन,वनुआतु में पनामा डे व वेनेज़ुएला में वर्जिन मैरी कारोमाटो डे मनाया जाएगा।

Updated on:
9 Sep 2024, 6:50 PM IST
Published on: