विदेश

वैश्विक तापमान में लगातार बढ़ोतरी क्यों बढ़ा रही है चिंता? जानिए अल नीनो और ग्रीनहाउस गैसों का असर

वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के पीछे जीवाश्म ईंधन और अल नीनो की क्या भूमिका है? जानिए ग्रीनहाउस गैसों का असर, 2 डिग्री तापमान वृद्धि का महत्व और पेरिस जलवायु समझौते का लक्ष्य।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:00 AM IST
Paris Climate Agreement
AI Image-(ChatGpt)

Global Warming: धरती पर पहली बार वैश्विक औसत तापमान लगातार छह दिनों तक औद्योगिक क्रांति से पहले के स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। अमरीकी मौसम एजेंसी ने बताया है कि 23 नवंबर को तापमान का यह अंतर बढ़कर 2.24 डिग्री तक पहुंच गया, जिसने वर्ष 2023 के 2.05 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह गंभीर स्थिति ऐसे समय सामने आई है, जब संयुक्त राष्ट्र का कॉप-31 जलवायु सम्मेलन जीवाश्म ईंधन से दूरी बनाने, उत्सर्जन कटौती और जलवायु वित्त पर किसी ठोस सहमति के बिना समाप्त हो चुका है।

अल नीनो और जीवाश्म ईंधन ने बढ़ाई गर्मी


वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में इस तेज उछाल के पीछे जीवाश्म ईंधन के अंधाधुंध इस्तेमाल से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसें और प्रशांत महासागर में सक्रिय हो रहा अल नीनो प्रमुख वजह हैं। अल नीनो समुद्र की सतह का तापमान बढ़ाकर वैश्विक मौसम चक्र को प्रभावित करता है। जनवरी से मार्च 2027 के बीच इसके और अधिक तीव्र होने की आशंका है।

अभी टूटी नहीं है पेरिस समझौते की लक्ष्मण रेखा


छह दिनों तक तापमान 2 डिग्री से ऊपर रहने का अर्थ यह नहीं है कि पेरिस समझौते की सीमा पार हो गई है। इस समझौते के तहत तापमान वृद्धि को 2 डिग्री से काफी नीचे रखने और 1.5 डिग्री तक सीमित करने का लक्ष्य है। इसका आकलन कुछ दिनों या हफ्तों के बजाय कई दशकों के दीर्घकालिक औसत के आधार पर किया जाता है।

Published on: