विदेश

यमन के दक्षिणी तट पर बड़ी वारदात: हथियारबंद हमलावरों ने कार्गो शिप किया हाईजैक

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, शनिवार को यमन के दक्षिणी तट के पास अदन की खाड़ी में हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:24 PM IST
Maritime Security
अदन की खाड़ी में हाईजैक हुआ कार्गो शिप, Photo- ChatGpt

Cargo Ship Hijacked: यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, शनिवार को यमन के दक्षिणी तट के पास अदन की खाड़ी में हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज (कार्गो शिप) का अपहरण कर लिया। यह घटना GMT/UTC पर यमन के बलहाफ (Balhaf) से लगभग 64 समुद्री मील (करीब 119–120 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में (12°55'N, 048°04'E) हुई। जहाज के कैप्टन ने सूचना दी कि अनधिकृत हथियारबंद लोग जहाज पर चढ़ गए हैं और फिलहाल वही जहाज को नियंत्रित कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
28 Nov 2026, 6:24 PM IST
Published on: